Mazagon Dock Shipbuilders के मार्च 2025 के नतीजे: मुनाफे में भारी गिरावट | Mazagon Dock Shipbuilders Q4FY25 Results Heavy Losses

Rate this post

तो कैसे हो दोस्तो, उम्मीद है की आप सब बढ़िया होगे। आज हम बात करेंगे Mazagon Dock Shipbuilders के Q4FY25 के नतीजों के बारे में। कंपनी ने कल 29 मई 2025 को अपने चौथे तिमाही के नतीजे प्रकाशित किये हैं। आज हम उन्ही नतीजों के बारे में चर्चा करेंगे। साथ में यह भी जानेंगे की आज कंपनी क्या करने वाली है। हम कंपनी के शेयर के भविष्य के नए टारगेट की भी चर्चा करेंगे।

Mazagon Dock Shipbuilders एक परिचय

Join our channel

Mazagon Dock Shipbuilders Limited, दोस्तो जिसे हम Mazagon Dock के नाम से जानते हैं, ये भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली एक बेहद महत्वपूर्ण और भरोसेमंद शिपयार्ड कंपनी है। दोस्तो, ये कंपनी मुंबई में स्थित है और इसे देश की सबसे पुरानी और बड़ी डिफेंस शिपबिल्डिंग कंपनियों में गिना जाता है। इसकी स्थापना 1934 में हुई थी और तब से लेकर आज तक ये कंपनी भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड के लिए अत्याधुनिक युद्धपोत, पनडुब्बी और कई खास तरह के जहाज तैयार करती आ रही है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

दोस्तो, ये सिर्फ एक कंपनी नहीं बल्कि देश की समुद्री सुरक्षा की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है। साथ ही, Mazagon Dock “आत्मनिर्भर भारत” अभियान में भी अपना मजबूत योगदान दे रही है। और हां दोस्तो, ये कंपनी सिर्फ डिफेंस ही नहीं बल्कि commercial जहाज और offshore structures भी बनाती है, जिससे इसका दायरा और ताकत दोनों और बढ़ जाते हैं।

Mazagon Dock Shipbuilders Q4FY25 Results
Mazagon Dock Shipbuilders: चौथी तिमाही के नतीजो में 37.73% की गिरावट, निवेशक हुए निराश

कैसे रहे नतीजे

दोस्तों, Mazagon Dock Shipbuilders ने मार्च 2025 तिमाही (Q4 FY25) में अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए, जिसमें कंपनी का शुद्ध लाभ (PBT) 37.73% घटकर ₹203 करोड़ रह गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹326 करोड़ था।

तिमाही दर तिमाही (QoQ) प्रदर्शन

  • राजस्व: Q4 FY25 में ₹7,389 करोड़ रहा, जो Q3 FY25 के ₹8,241 करोड़ से 10% कम है।
  • शुद्ध लाभ: Q3 FY25 में ₹387 करोड़ था, जो Q4 FY25 में घटकर ₹203 करोड़ हो गया, यानी लगभग 47% की गिरावट।

साल दर साल (YoY) प्रदर्शन

  • राजस्व: Q4 FY24 में ₹6,679 करोड़ से बढ़कर Q4 FY25 में ₹7,389 करोड़ हो गया, यानी 10.63% की वृद्धि।
  • शुद्ध लाभ: Q4 FY24 में ₹326 करोड़ से घटकर Q4 FY25 में ₹203 करोड़ हो गया, यानी 37.73% की गिरावट।

यानी, कंपनी के Q4 FY25 नतीजों में शुद्ध लाभ में गिरावट देखी गई, जबकि राजस्व में मामूली वृद्धि हुई।

नतीजों का बाद शेयर बाज़ार में हलचल

दोस्तो, कंपनी के नतीजे आने के बाद आज के दिन शेयर में तेज़ गिरावट देखने को मिली। शेयर ने ₹3,470 की कीमत पर बाज़ार में शुरुआत की थी, लेकिन दिन के दौरान ये ₹3,426.10 तक लुढ़क गया। हालांकि बीच में शेयर ने थोड़ी रिकवरी करते हुए ₹3,594 का उच्च स्तर भी छुआ, लेकिन अंत में यह ₹3478.20 पर बंद हुआ। दोस्तो, ये लगभग 7.28% की गिरावट है जो दर्शाती है कि बाजार ने इस बार कंपनी के कमजोर नतीजों को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया।

विश्लेषकों की राय: टारगेट्स में विविधता

कुछ विश्लेषकों का मानना है कि Mazagon Dock के शेयर की कीमत में गिरावट की संभावना है। उनके के अनुसार, 12 महीने का औसत टारगेट ₹2,600 है, जो वर्तमान कीमत से लगभग 25% कम है।

जबकि दूसरे विश्लेषकों का मानना है कि Mazagon Dock के शेयर की कीमत अगले 12 महीनों में ₹4650 तक पहुंच सकती है, जो वर्तमान कीमत से लगभग 33% की वृद्धि दर्शाती है।

यह भी पढे:

Welspun Corp : चौथे तिमाही के शानदार नतीजे, शेयर भागे धड़ल्ले से

Suzlon Energy : फिर से उड़ान भरने को तैयार, जानिए क्या है नया लक्ष्य

निवेशकों के लिए क्या संकेत हैं?

दोस्तो, विश्लेषकों की राय में विविधता है। कुछ सतर्क हैं, जबकि कुछ आशावादी। यह विविधता दर्शाती है कि निवेशकों को अपने निवेश निर्णयों में सतर्कता बरतनी चाहिए।

दोस्तो, यदि आप दीर्घकालिक निवेशक हैं और कंपनी की बुनियादी ताकत में विश्वास रखते हैं, तो यह गिरावट एक अवसर हो सकता है। हालांकि, अल्पकालिक निवेशकों को बाजार की अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहना चाहिए।

निष्कर्ष

दोस्तो, Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर के लिए विश्लेषकों की राय में विविधता है। कुछ का मानना है कि शेयर की कीमत में गिरावट आ सकती है, जबकि अन्य आशावादी हैं। निवेशकों को अपने निवेश निर्णयों में सतर्कता बरतनी चाहिए और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना चाहिए।

तो दोस्तो, उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। निवेश करते समय हमेशा सतर्क रहें और सूचित निर्णय लें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment