तो कैसे हो दोस्तो, आज हम बात करने वाले हैं उस शेयर की जो हाल ही में जबरदस्त रफ्तार से भागा है और जिसकी वजह से शेयर बाजार में हलचल मच गई है। दोस्तो, हम बात कर रहे हैं IFCI लिमिटेड की, जिसने हाल के कुछ ट्रेडिंग सेशनों में निवेशकों को चौका दिया है।
दोस्तो, बहुत सारे लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इस शेयर में इतनी जोरदार तेजी क्यों आ रही है। क्या इसकी कोई सॉलिड वजह है या सिर्फ सट्टा? तो चलिए आज हम इसी की सच्चाई जानने की कोशिश करते हैं और साथ ही आपको इस कंपनी के फंडामेंटल्स भी बताएंगे जिससे आप खुद फैसला कर सको कि ये शेयर वाकई लायक है या नहीं।
कंपनी की एक झलक
तो दोस्तो, सबसे पहले जानते हैं कि IFCI आखिर है क्या। IFCI लिमिटेड भारत सरकार की एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है जो इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस देती है। इसकी स्थापना 1948 में हुई थी और ये देश की पहली विकास वित्तीय संस्था रही है। समय के साथ IFCI ने कई बदलाव देखे और आज ये कई प्रकार के लोन प्रोडक्ट्स और सेवाएं देती है।

कंपनी के फंडामेंटल्स
पैरामीटर | विवरण (FY24) |
---|---|
कंपनी का नाम | IFCI लिमिटेड |
मार्केट कैप | ₹16,438 करोड़ |
शेयर प्राइस (May 2025) | ₹70 के आसपास |
P/E रेशियो | 96.84 |
EPS | 0.63 |
बुक वैल्यू | ₹32.26 |
प्रमोटर होल्डिंग | 72.57% (भारत सरकार) |
सेक्टर | नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी |
52 सप्ताह का उच्च/निम्न | ₹91.40 / ₹36.20 |
शेयर में उछाल की वजह
अब दोस्तो बात आती है कि आखिर IFCI के शेयर में अचानक इतनी तेजी क्यों आई है। इसकी कुछ मुख्य वजहें हैं:
सरकारी समर्थन और संभावित डील्स की उम्मीदें: हाल ही में बाजार में ये चर्चा है कि सरकार IFCI को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकती है या इसकी हिस्सेदारी किसी बड़ी कंपनी को बेच सकती है। इससे निवेशकों में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना है।
NPA में सुधार और रिकवरी: कंपनी के बैड लोन यानी NPA में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है जिससे निवेशकों को भरोसा मिला है कि कंपनी अब अपने ट्रैक पर लौट रही है।
टेक्निकल ब्रेकआउट: दोस्तो टेक्निकल चार्ट पर भी इस शेयर ने एक बड़ा ब्रेकआउट दिया है, जिससे ट्रेडर्स की नजर इस पर आ गई और वॉल्यूम भी बढ़ा।
शेयर के संभावित लक्ष्य
दोस्तो, विभिन्न स्रोतों के अनुसार, IFCI के शेयर के लिए निम्नलिखित संभावित लक्ष्य अनुमानित किए गए हैं:
- 2025: ₹99 से ₹114 तक
- 2030: ₹139.54 से ₹178 तक
क्या अभी खरीदें IFCI?
दोस्तो, अगर आप लॉन्ग टर्म के निवेशक हो तो आपको इस शेयर में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि अभी भी कंपनी घाटे में है और इसका भविष्य काफी हद तक सरकारी फैसलों पर निर्भर करता है। लेकिन अगर आप ट्रेडर हो या रिस्क लेने वाले निवेशक हो तो इस शेयर में शॉर्ट टर्म में अच्छी चालें देखने को मिल सकती हैं।
आखिर में दोस्तो, बाजार में कई बार खबरें ही शेयर को ऊपर चढ़ा देती हैं लेकिन हमें समझदारी से निवेश करना चाहिए। IFCI एक पुरानी और सरकारी संस्था जरूर है, पर इसकी वित्तीय स्थिति अभी भी पूरी तरह से मजबूत नहीं है। इसलिए भावनाओं की नहीं, जानकारी की सुनिए और सोच-समझकर फैसला लीजिए।
दोस्तो अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो शेयर ज़रूर करें ताकि और लोगों को भी फायदा मिल सके।
जरुरी सुचना
Moneycrypton.in वेबपोर्टल किसी भी तरह के निवेश पर जोर नहीं देता, कृपया करके निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय अवश्य लें, शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में वित्तीय जोखिम शामिल है