तो कैसे हो दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे शानदार शेयरों की जो पिछले कुछ महीनों से लगातार निवेशकों का भरोसा जीतते आ रहे हैं। जब पूरा बाजार कभी तेजी, तो कभी गिरावट से जूझ रहा हो, तब भी कुछ कंपनियां ऐसी होती हैं जो अपने मजबूत फंडामेंटल्स और बिजनेस ग्रोथ के दम पर अलग ही चमक बिखेरती हैं। आज हम जानेंगे Experts की राय में क्या करना चाहिए Buy or Sell।
दोस्तों, हम बात कर रहे हैं Mazagon Dock Shipbuilders, Cochin Shipyard, Garden Reach Shipbuilders (GRSE), Hindustan Aeronautics (HAL), Bharat Electronics Ltd (BEL) और Bharat Dynamics Ltd (BDL) जैसे शेयर की जिन्होंने हाल ही में बाजार की हलचल के बीच भी निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। इन कंपनियों ने न सिर्फ अपने तिमाही नतीजों में मजबूती दिखाई है, बल्कि इनका मैनेजमेंट, ऑर्डर बुक और ग्रोथ स्ट्रैटेजी भी आने वाले समय में शानदार रिटर्न का संकेत दे रहे हैं।
दोस्तों चलिए जानते हैं क्या है इन शेयरों की वर्त्तमान स्थिती। साथ ही यह भी बताएंगे कि एक्सपर्ट्स की राय में किसे खरीदना चाहिए, किससे दूरी बनानी चाहिए और क्या है इनका अनुमानित टारगेट प्राइस क्या है?
Mazagon Dock Shipbuilders Ltd (MAZDOCK)
दोस्तों, Mazagon Dock वो कंपनी है जो भारतीय नौसेना के लिए पनडुब्बी और युद्धपोत बनाती है। इस कंपनी की ऑर्डर बुक करीब ₹39,000 करोड़ की है और आने वाले समय में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।
क्यों खरीदें: आत्मनिर्भर नौसेना प्रोजेक्ट्स, स्कॉर्पीन क्लास की पनडुब्बियां और सरकार का पूरा समर्थन
वर्तमान मूल्य: ₹3,404.70
टारगेट (2025 अंत तक): ₹3,650 – ₹3,840

Cochin Shipyard Ltd
तो दोस्तों, Cochin Shipyard भी भारत की एक बड़ी सरकारी शिपबिल्डिंग कंपनी है जो मर्चेंट शिप्स से लेकर एयरक्राफ्ट करियर तक बनाती है। इसने INS Vikrant जैसे प्रोजेक्ट से अपनी ताकत साबित कर दी है।
क्यों खरीदें: हाल ही में मिले अंतरराष्ट्रीय और डिफेंस ऑर्डर्स, शानदार ऑर्डर बुक, और मजबूत फाइनेंशियल्स
वर्तमान मूल्य: ₹2,392.50
टारगेट (2025 अंत तक): ₹3,280 – ₹3,400
Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd (GRSE)
GRSE एक और मजबूत खिलाड़ी है जो कोलकाता से ऑपरेट करती है और इंडियन नेवी के लिए फ्रिगेट्स और कोरवेट बनाती है। ये कंपनी छोटे लेकिन तकनीकी रूप से एडवांस्ड शिप्स बनाने के लिए जानी जाती है।
क्यों खरीदें: लगातार नए डिफेंस ऑर्डर, सरकारी प्रोत्साहन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
वर्तमान मूल्य: ₹3,252.20
टारगेट (2025 अंत तक): ₹3,720 – ₹3,840
Hindustan Aeronautics Ltd (HAL)
HAL की तो दोस्तों, क्या ही बात करें! तेजस, रुद्र हेलीकॉप्टर और बाकी एडवांस्ड एयरक्राफ्ट बनाने में HAL का कोई मुकाबला नहीं। सरकार से लगातार मिलते डिफेंस ऑर्डर इसे बहुत मजबूत बनाते हैं।
वर्तमान मूल्य: ₹4,989.30
टारगेट (2025 अंत तक): ₹6,350 – ₹6,700
Bharat Electronics Ltd (BEL)
BEL भारत की डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स की रीढ़ है। ये कंपनी रेडार, सोनार, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम जैसे एडवांस डिफेंस टेक्नोलॉजी बना रही है। डिफेंस से लेकर सिविल तक, BEL हर जगह छाई हुई है।
वर्तमान मूल्य: ₹390.70
टारगेट (2025 अंत तक): ₹450 – ₹475
यह भी पढ़ें:
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने मचाया बवाल, निवेशकों ने 6000 की SIP में करोड़ों बनाये
Adani Green Share Price Target 2025,2026, 2028,2030,2040,2050
Bharat Dynamics Ltd (BDL)
अब दोस्तों, BDL एक मजबूत कंपनी है लेकिन इसमें अस्थिरता भी है। मिसाइल सिस्टम बनाती है लेकिन ऑर्डर फ्लो में कभी-कभी रुकावट आ जाती है।
वर्तमान मूल्य: ₹1,933.60
टारगेट (2025 अंत तक): ₹2,490 – ₹2,530
राय: अगर पहले से होल्ड कर रहे हैं तो टारगेट तक होल्ड करें, लेकिन नई खरीदारी सोच-समझकर करें
निष्कर्ष: इन शेयरों में दम है, लेकिन समझदारी जरूरी है
तो दोस्तों, अब आप खुद देख सकते हैं कि भारत की नीव से जुड़ी इन कंपनी के शेयरों में कितनी संभावनाएं हैं। Mazagon, Cochin, GRSE, HAL, BEL – ये सभी कंपनियां देश की सुरक्षा के साथ-साथ निवेशकों की पूंजी को भी सुरक्षित और समृद्ध बना रही हैं।
लेकिन एक बात याद रखिए दोस्तों, बाजार में हमेशा रिसर्च के साथ निवेश करें। सिर्फ तेजी देखकर शेयर मत खरीदिए, उनके फंडामेंटल और भविष्य के प्लान्स को समझिए। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो दोस्तों, तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें, और खुद भी समझदारी से निवेश करके अपनी पोर्टफोलियो को इस उड़ान का हिस्सा बनिए। जय हिन्द!
जरुरी सुचना
Moneycrypton.in वेबपोर्टल किसी भी तरह के निवेश पर जोर नहीं देता, कृपया करके निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय अवश्य लें, शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में वित्तीय जोखिम शामिल है